ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों से अभिभावकों का मोहभंग 5,500 स्कूलों में पहली कक्षा सूनी; किसी बच्चे ने नहीं लिया दाखिला ।

भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल छात्रों के संकट से गुजर रहे हैं। दरअसल, अभिभावकों का मोह सरकारी स्कूलों से टूटने लगा है। यही वजह है कि हजारों स्कूलों में एक भी दाखिला नहीं हुआ है। इस साल प्रदेश के 5,500 स्कूलों में कक्षा एक में कोई भी दाखिला नहीं हुआ है। सरकारी स्कूल की जगह अभिभावक निजी स्कूलों को प्राथमिकता दे रहे हैं। 5,500 स्कूलों में पहली कक्षा में कोई दाखिला नहीं मध्य प्रदेश के राज्य शिक्षा केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के 5,500 से अधिक सरकारी स्कूलों में इस साल कक्षा एक में किसी भी बच्चे ने दाखिला नहीं लिया। वहीं 25 हजार स्कूलों में सिर्फ एक-दो छात्रों ने ही पहली कक्षा में प्रवेश लिया। 11,345 स्कूल ऐसे हैं, जहां 10 से कम विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। मध्य प्रदेश में कुल 94,039 सरकारी स्कूल हैं। इनमें से लगभग 23,000 स्कूलों में सिर्फ 3 से 5 बच्चों ने दाखिला लिया है। इन जिलों में सबसे अधिक शून्य दाखिले एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक खराब बुनियादी ढांचा भी कम दाखिले की एक वजह है। इससे अभिभावकों का मोह सरकारी स्कूलों से भंग हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक बैतूल, विदिशा, मंदसौर, देवास, सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, सतना, सिवनी और खरगोन जैसे जिलों में शून्य दाखिले के मामले सबसे अधिक सामने आए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button