ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

बहू को पराये व्यक्ति से फ़ोन पर बात करते देखा तो पति, जेठ जेठानी ने पीटा मामला दर्ज ।

कैलारस मोबाइल फोन पर बात करते देख पति ने पत्नी की मारपीट की और बड़े भाई समेत भाभी से भी पत्नी को पिटवाया। संधि का पुरा में सोमवार दोपहर 2 बजे की घटना को लेकर पीड़िता मंगलवार को एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंची। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को संधि का पुरा में रहने वाले सोनू कुशवाह ने अपनी पत्नी सरिता को मोबाइल फोन पर बात करते देखा तो पति उसे गालियां देने लगा। पति ने हंगामा खड़ा कर अपने बड़े भाई वीरेंद्र कुशवाह व उसकी पत्नी रीना कुशवाह को बुला लिया और पत्नी को घर से पत्नी की गर्दन पैर से दबाता पति। बाहर निकालकर तीनों पीटने लगे। तभी गांव के किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया। वीडियो क्लिप में दिख रहा है पिटाई से बेहोश सरिता जब जमीन पर गिर पड़ी तो आरोपी पति सोनू ने उसके गले को पैर रखकर दबा दिया लेकिन शुक्र है कि उसकी जान नहीं गई। महिला को मरणासन्न छोड़ तीनों आरोपी अपने घर में घुस गए। बाद में सरिता ने मायके से अपने पिता को ससुराल बुलाया और उसको साथ लेकर एफआईआर कराने कैलारस थाने पहुंची। महिला की बेरहमी पिटाई के को देखकर पुलिस ने आरोपी पति, जेठ व जेठानी को थाने बुलाया। पुलिस ने मारपीट का मुकदमा कायम कर शांतिभंग के जुर्म में आरोपी सोनू व वीरेंद्र को जेल भेजने की कार्रवाई की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button