मुख्य समाचार
मुरैना आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक अधेड़ महिला ने फांसी लगाकर दी जान पुलिस मामले की कर रही जांच।
मुरैना आर्थिक तंगी से जूझ रही एक तीस वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली महिला ने अपने घर के कमरे फांसी लगा ली महिला के शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया है। अब पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। घटना बीते दिन की है। बता दें कि, मृतिका कुसुम पत्नी देवेंद्र माहौर, उम्र 30 वर्ष, तुस्सीपुरा, मुरैना की रहने वाली थी। उसकी शादी को 11 वर्ष हो चुके थे। महिला के बच्चे भी है। पुलिस के मुताबिक पति मजदूरी करता है तथा घर में रूपए पैसे की तंगी बनी रहती है। आर्थिक तंगी कारण पति-पत्नी में हमेशा तनाव बना रहता था। कभी-कभी नौबत झगड़ा और लड़ाई तक पहुंच जाती थी। बीते दिन महिला ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
