ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

एक राष्ट्र, एक चुनाव: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की अगुवाई वाली समिति ने जनता से मांगे सुझाव, अंतिम तारीख 15 जनवरी

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में एक राष्ट्र, एक चुनाव पर गठित समिति की बैठक हुई। जिस मीटिंग में देश में एक साथ इलेक्शन कराने के लिए कानूनी प्रशासनिक ढांचे में बदलाव करने के लिए आम नागरिक से सुझाव मांगे गए हैं।

समिति ने वेबसाइट और मेल जारी किया

समिति से सुझाव प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी, 2024 निर्धारित की है। उसके लिए समिति ने एक वेबसाइट और मेल जारी की है। http://onoe.gov.in पर पोस्ट कर सकते हैं या पर ईमेल भेजा जा सकता है।

समिति की दो बैठक हुई

पिछले साल गठन के बाद समिति की दो बैठक हो चुकी है। हाल ही में समिति ने राजनीतिक पार्टियों से सुझाव मांगे थे। समिति ने 6 नेशनल, 33 राज्य और 7 रजिस्टर्ड गैर मान्यता प्राप्त पार्टियों को पत्र लिखा था। एक चुनाव कराने के लिए समिति ने विधि आयोग के विचार भी सुने थे। बता दें फिलहाल आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम की विधानसभाओं के चुनाव लोकसभा इलेक्शन के साथ होते हैं।

किन देशों में एक साथ चुनाव होते हैं?

दक्षिण अफ्रीका में नेशनल और विधानसभाओं के चुनाव 5 साल के लिए एक साथ होते हैं। नगरपालिका इलेक्शन दो साल बाद होते हैं।

स्वीडन में राष्ट्रीय विधायिका, काउंटी परिषद और स्थानीय निकायों के चुनाव 4 साल में सितंबर के दूसरे रविवार को होते हैं।

Related Articles

Back to top button