ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

पौष अमावस्या के दिन करें इन चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद

इंदौर। सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु का व्रत और पूजन करने की परंपरा है। पितरों के लिए पिंडदान और तर्पण भी किया जाता है। मान्यता के अनुसार, अमावस्या तिथि पर गंगा स्नान, पूजा, जप, तप और दान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि इस दिन तर्पण करने से पितर प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा परिवार पर बरसाते हैं। साल 2024 की पहली अमावस्या 11 जनवरी को पड़ रही है। अमावस्या के दिन कुछ चीजें दान करने से पितृ दोष दूर होता है। आइए, जानते हैं कि पौष अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

करें इन चीजों का दान

  • पौष अमावस्या पर मूंगफली, गेहूं, गुड़ और तांबे का दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों के साथ-साथ सूर्य देव का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • पौष अमावस्या के दिन कपूर, चावल, दूध और घी का दान करना चाहिए। इन चीजों को देने से वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहता है।
  • अमावस्या की रात को नदी में दीपदान करना चाहिए। ऐसा करने से यमराज प्रसन्न होते हैं। साथ ही मृत्यु के बाद व्यक्ति को यमलोक का कष्ट नहीं भोगना पड़ता है।
  • पौष अमावस्या पर गरीबों को जूते-चप्पल दान करने चाहिए। जूते-चप्पल दान करने से घर में खुशियां आती हैं।
  • पितरों को प्रसन्न करने के लिए पौष अमावस्या पर भूमि दान कर सकते हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार, पौष अमावस्या पर धोती, गमछा और अन्य वस्त्र दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं।

पौष अमावस्या का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पौष माह पितरों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। अमावस्या के दिन पितृ दोष से मुक्ति के लिए कई उपाय किए जाते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button