ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

India vs SA: Virat Kohli के अचानक इंडिया लौटने पर फैंस ने लगाए कयास, बोले- “बेबी आने वाला है”

इंदौर।  बाॅलीवुड के पावर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों की प्रोफेशनल बॉन्डिंग को भी लोग काफी पसंद करते हैं। खबरें हैं कि अनुष्का इन दिनों अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी एंजाॅय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के ऐसे कई वीडियोज वायरल हुए हैं, जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। वहीं, अब हाल ही में विराट कोहली फैमिली इमरजेंसी के कारण अपने घर लौटे हैं। इस खबर को सुनते ही फैंस कयास लगा रहे हैं कि वे जल्द ही नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं।

अनुष्का के लिए वापस आए विराट

बता दें कि विराट कोहली प्रिटोरिया में चल रही तीन दिवसीय इंट्रा-स्क्वाड गेम के लिए वहां गए थे। लेकिन इमरजेंसी के चलते उन्होंने मैनेजमेंट से भारत लौटने की बात कही। इस जानकारी के सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद अनुष्का की डिलीवरी होने वाली है। जल्द ही जूनियर कोहली आने वाला है। इस वजह से विराट को अपने देश वापस लौटना पड़ रहा है। यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है। अब यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “बच्चा आने वाला है।” वहीं, एक और ने लिखा, “डिलीवरी टाइम हो गया है अनुष्का का शायद।”

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

एक अन्य ने कमेंट किया, “बेबी ब्वॉय आने वाला है।” हालांकि, विराट इमरजेंसी में इंडिया वापस जरूर आए हैं, लेकिन वे बाद में दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज का हिस्सा होंगे। 26 दिसंबर से होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए विराट जोहानसबर्ग वापस जाएंगे। अनुष्का और विराट के क्यूट मोमेंट्स सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। 2023 वर्ल्ड कप में हार के बाद अनुष्का ने विराट को गले लगाकर संभाला था। इस वीडियो को देख फैंस काफी इंप्रेस हुए। विराट और अनुष्का शर्मा ने अभी तक सेकंड प्रेग्नेंसी को लेकर कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है।

Related Articles

Back to top button