ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मुख्य समाचार

मुरैना जिला चिकित्सालय की रैलिंग चोरी करते हुए दो चोर पकड़े गए चौकी प्रभारी ने किया गिरफ्तार।

मुरैना अस्पताल में सोमवार को एक वाकया सामने आया जब दो युवक अस्पताल की बेकार पड़ी रेलिंग को उठा कर जाने लगे। वे उसे ई-रिक्शा में रखकर ले जा रहे थे, उसी समय चौकी थाना प्रभारी की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने उन्हें रंगे हाथों रेलिंग ले जाते पकड़ लिया। बाद में चौकी प्रभारी ने दोनों चोरों से रेलिंग ई-रिक्शा में से वापस उतरवाई और चौकी के किनारे रखवाकर उनसे पूछताछ शुरु की। बता दें, कि जिला अस्पताल परिसर में चोरी की यह घटना नई नहीं है। यहां उठाईगीरे टाइप के चोर परिसर में घूमते रहते हैं और मौका पाते ही सामान उठाकर ले जाते हैं। यह पहला मौका है जब पुलिस ने दो चोरों को रंगे हाथों रेलिंग ले जाते पकड़ा। जब पुलिस ने दोनों चोरों को चौकी में लाकर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने कबूल किया कि वे उसे उठाकर कबाड़ में बेचने ले जा रहे थे। पुलिस के आगे गिड़गिड़ाते दोनों चोर पुलिस के आगे गिड़गिड़ाते दोनों चोर मौके पर बुलाआ RMO को चौकी प्रभारी सुनील शर्मा ने तुरंत जिला चिकित्सालय के आरएमओ डॉ. सुरेन्द्र गुर्जर को बुलवा भेजा। आरएमओ चौकी पर पहुंचे तो उन्होंने चोरों से पूछा कि रेलिंग का टुकड़ा क्यों ले जा रहे थे, इस पर दोनों चोर उनसे माफी मांगने लगे और छोड़ देने के लिए गिड़गिड़ाने लगे। बाद में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लाकअप में डाल दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button