ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पोषण की थाली हुई मंहगी, त्योहार बीतते ही आया सब्जियों में उछाल

भोपाल।  हाल ही में बीते दशहरा और करवाचौथ के त्योहार के बाद सब्जियों और फलों के दाम में अच्छा खासा उछाल देखने मिल रहा है। आमतौर पर रोजाना प्रयोग में आने वाली सब्जियों और फलों की कीमतों में प्रति किलो 10 से 15 रुपये का उछाल आया है। अचानक से मंहगी हुई सब्जी और फलों का सीधा असर मध्यम वर्गी परिवार की रसोई पर पड़ रहा है। आलू-प्याज जैसी सब्जियों की कीमतों में बढ़ोत्तरी होने से लोगों की थालियों में से स्वाद और पोषण कम हो गया है। मंहगाई के कारण के बारे में सब्जी विक्रेता शिवकुमार बताते हैं कि बीते दिनों में अचानक हुई बारिश की वजह से सब्जियां काफी खराब हुई हैं लिहाजा मंहगाई हुई है। सोमवार को सब्जियों की कीमतों में और उछाल आने की संभावना है।
फिर महंगी हुई प्याजअमूमन व्रत, उपवास में प्याज से परहेज किया जाता है, जिससे खपत पर असर पड़ता है। पिछले दिनों दस दिन के गणेशोत्सव व फिर नौ दिन की नवरात्रि के व्रत, उपवास ने प्याज की खपत पर असर डाला। इससे भाव नहीं मिल सके, लेकिन अब खपत बढऩे से भाव में फिर उछाल आ रहा है। व्रत त्योहार खत्म होने के साथ ही प्याज साउथ, महाराष्ट्र, बिहार, आसाम के साथ बंगलादेश जा रहा है, जिससे भाव बढ़ रहे हैं।
ये सब्जियां-फल हुए मंहगे-सब्जी-फल – कीमतें(प्रति किलो)प्याज – पहले-20 अब-33करेला – पहले-30 अब- 45लौकी – पहले-20 अब-40बैगन – पहले-20 अब-35पपीता – पहले-40 अब-60मोसम्मी – पहले-30 अब-45

Related Articles

Back to top button