ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज, इंदौर संभाग में 900 से अधिक केस, सबसे ज्यादा इंदौर में

इंदौर। डेंगू के मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इंदौर के साथ ही संभागभर में इसके मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस वर्ष संभागभर में अब तक 940 मरीज मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा मरीज इंदौर जिले में 425 मिले हैं। इनमें 278 पुरुष, 147 महिला और 40 बच्चे शामिल हैं। इंदौर में इस बार डेंगू के मरीजों की संख्या ने पिछले साल का भी रिकार्ड तोड़ दिया है।

मलेरिया के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। संभाग में अब तक मलेरिया के करीब 130 मरीज मिल चुके हैं। इंदौर में ग्रामीण क्षेत्रों से ज्यादा मरीज शहरी क्षेत्र में मिले हैं। इस वर्ष डेंगू से अब तक मौत नहीं हुई है।

घरों के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें

जिला मलेरिया अधिकारी डा. दौलत पटेल ने बताया कि लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि घर और आसपास पानी एकत्र न होने दें। लार्वा समाप्त भी कर रहे हैं। टीम अभी तक एक लाख से अधिक घरों में सर्वे कर चुकी है। इनमें से दो हजार से अधिक स्थानों पर लार्वा पाया गया था, जिसे खत्म कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button