ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

50 लाख रुपये के लिए युवक का अपहरण, जिम संचालक पर केस

इंदौर । जूनी इंदौर थाना पुलिस ने जिम संचालक अजीत खानचंदानी पर अपहरण, मारपीट का केस दर्ज किया है। आरोपित ने एडवाइजरी फर्म से जुड़े तुषार भरथरे का अपहरण कर लिया। जबरदस्ती लाखों रुपये वसूल लिए। मारपीट कर इंजेक्शन लगाए और धमका कर भगा दिया।पुलिस आरोपितों को तलाश रही है।

टीआइ शैलेंद्रसिंह जादौन के मुताबिक, साईं विला पैलेस कालोनी निवासी तुषार कुंजबिहारी भरथरे से अजीत का लेन-देन था। तुषार ने शेयर बाजार में रुपये निवेश करवाए थे। अजीत को उसमें 50 लाख रुपये से ज्यादा का घाटा हो गया। 14 सितंबर को उसने तुषार को मिलने के बहाने बुलाया और हथियार दिखाकर सिंधी कालोनी स्थित गोदाम पर ले गया।

नेट बैंकिंग से खाते में डलवाए रुपये

अजीत ने तुषार के साथ मारपीट की और 50 हजार रुपये नकद ले लिए। नेट बैंकिंग के माध्यम से बेटे के खाते में एक लाख 10 हजार, पत्नी स्वाति के खाते में 50 हजार रुपये जमा करवा लिए। तुषार का एटीएम छीन लिया और नौकर मनीष के माध्यम से करीब 50 हजार रुपये निकलवा लिए। उसके साथ मारपीट की और नशीले इंजेक्शन लगा दिए।टीआइ के मुताबिक तुषार घबरा कर राजगढ़ चला गया।गुरुवार को उसने अफसरों को घटना बताई और अजीत व अन्य के खिलाफ केस दर्ज करवाया।टीआइ के मुताबिक पुलिस आरोपितों को ढूंढ रही है।

सेबी की रिपोर्ट पर एडवाइजरी फर्म की जांच कर रही क्राइम ब्रांच

सेबी ने एडवाइजरी फर्म की रिपोर्ट भेजी है जो निवेशकों के साथ धोखाधड़ी कर रही थी। क्राइम ब्रांच दो कंपनियों की जानकारी जुटा रही है। डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक, कैपिटल एम और जेवी मोदी सिक्यूरिटीज के खिलाफ सेबी ने जानकारी भेजी है। सेबी द्वारा बताया गया कि एक कंपनी लसूड़िया मोरी क्षेत्र में संचालित हो रही है। उक्त कंपनी ने जिन शर्तों के अधीन अनुमति प्राप्त की थी उनका पालन नहीं किया गया है। ग्राहकों की शिकायत के कारण दोनों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button