ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

जीसीएफ से निजी वाहनों में ढुल रहा था बहुमूल्य गन मेटल मुख्य द्वार पर सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा

जबलपुर। जीसीएफ में शनिवार की रात ठेके पर लगी दो बोलेरो कार को पकड़ा गया। इन कारों से बोरे में भरकर रखी कीमती धातु बरामद की गई है। यह धातु गन मैटल बताई जा रही है। इस मामले में दोनों वाहनों के ड्रायवरों को सुरक्षा कर्मियों ने बैठा लिया है। मामले की जांच की जा रही है। बरामद गन मैटल को विजिटर्स रूम में रखवाकर कमरे को सील कर दिया गया है।

वाहन के बोनट में रखकर ले जा रहे थे

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात गन कैरिज फैक्ट्री में ठेकेदार के माध्यम से लगी दो बोलेरो कारों को सामान्य जांच के लिए मेन गेट पर रोका गया। सुरक्षा कर्मी अभय किशनपुरी और मनीष की आंखें तब फटी रह गईं, जब उन्होंने गाड़ियोें के बोनट में इंजिन के ऊपर बारियों में बंद संदिग्ध धातु को देखा। धातु की जांच करने पर पता चला कि वो कोई सामान्य धातु नहीं, बल्कि गन मैटल है। आरोपित वाहनों के क्रमांक एमपी 20 टीए 1907 और एमपी 20 टीए 9987 हैं। इनके ड्रायवरों के नाम माइकल जान और अमीश हैं, जिनको सुरक्षा गार्डों ने बैठा लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

व्यवस्था अधिकारी ने सीलकी बोरियां व कमरा

मामले की गंभीरता को देखते हुए इस घटना की सूचना रात में ही आर्डरली अफसर (व्यवस्था अधिकारी) को दी गई। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर बोरियोें को सील कराया। रात में जांच-पड़ताल की नहीं जा सकती है थी, इसलिए बाेरियों को सील कर विजिटर्स रूम में रखवा दिया गया और उस कमरे के दरवाजे पर भी ताला डालकर कमरे को सील करवा दिया गया। इस मामले में आगे की कार्रवाई सोमवार को की जाएगी।

Related Articles

Back to top button