ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

Balaghat Crime : बालाघाट में फेंसिंग काटकर तस्कर ले गए चंदन के पेड़

 बालाघाट। बालाघाट मुख्यालय से लगा दक्षिण सामान्य वनपरिक्षेत्र के जंगल में रोजाना ही बड़ी संख्या में लोग सुबह व शाम को टहलने जाते हैं। इस जंगल में चहल कदमी भी बनी रहती है। मुख्यालय से लगा जंगल होने के कारण वनकर्मी भी भ्रमण करते रहते हैंं। बावजूद इसके इस जंगल से तस्करों ने न सिर्फ चंदन के पेड़ काटे बल्कि चोरी कर ले गए हैं। वन अमले ने अज्ञात तस्करों के विरुद्ध वन अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

गर्रा नर्सरी से लगे जंगल में काटे चंदन के पेड़

दक्षिण सामान्य वनपरिक्षेत्र के अंतर्गत बजरंग घाट, शंकरघाट, मनकाटेकरी, आमाघाट, जागपुर घाट का बड़ी जंगल है। यहां पर ही गर्रा नर्सरी भी वनविभाग की संचालित होती है। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों के टहलने के चलते वन्यप्राणियों व वन संपदा को बचाने के लिए नर्सरी के साथ ही आसपास के क्षेत्र को फेसिंग से कवर किया गया है, लेकिन तस्करों ने कई स्थानों से फेंसिंग को काट दिया है और ऐसे ही एक स्थान से दो चंदन के पेड़ को काटकर ले गए हैं।

आवाज न आए इसलिए आरी से काटे पेड़

जंगल के आसपास ही रहवासी क्षेत्र, नर्सरी व वनविभाग के कार्यालय है। कुल्हाड़ी से पेड़ काटने पर आवाज आ जाती जिसके चलते बड़ी चालाकी के साथ आरी की मदद से चंदन के पेड़ काटे हैं ।बता दें कि सुबह करीब चार बजे से लेकर शाम के सात से आठ बजे तक इस जंगल में आवागमन रहता है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन तस्करों ने रात के समय चंदन के पेड़ को काटा होगा।

डॉग लेकर पहुंचा अमला पर तस्कर नहीं लगे हाथ

जंगल से चंदन के पेड़ काटने की जानकारी दक्षिण सामान्य वनपरिक्षेत्र को मिलने पर वन अमले ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई को पूर्ण कर अपराध दर्ज किया है। वहीं आरोपितों को पकडने के लिए डॉग की मदद भी ली है। डॉग ने भी काफी दूर तक सूंघ कर पकड़ने का प्रयास तो किया लेकिन कुछ दूरी पर मुख्य सड़क का आवागमन होने के चलते वह भी आरोपितों तक पहुंच नहीं पाया है।

Related Articles

Back to top button