ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

डालर की दर कमजोर होने से सोना 250 और चांदी 800 रुपये उछली

इंदौर। अमेरिकी डालर की दर कमजोर होने के कारण कुछ बड़े निवेशकों की रुचि फिर से बुलियन मार्केट तरफ बढ़ने लगी है। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को बुलियन वायदा मार्केट में निवेशकों के साथ ही सटोरियों की खरीदारी अच्छी रहने से सोना-चांदी वायदा उछल गया। शुक्रवार शाम तक कामेक्स पर सोना 16 डालर बढ़कर 1983 डालर प्रति औंस और चांदी 42 सेंट बढ़कर 24.01 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसका असर भारतीय बाजारों में भी देखने को मिला।

शुक्रवार को इंदौर में सोना 250 रुपये बढ़कर 61750 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 800 रुपये बढ़कर एक बार फिर 72000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। ज्वेलर्स का कहना है कि सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर अकसर सटोरिये बेवजह की सट्टेबाजी कर वायदा ऊंचा बंद करते हैं। इधर, बाजार में वैवाहिक सीजन वालों की आभूषणों में पूछताछ बराबर बनी हुई है। कामेक्स सोना ऊपर में 1983 व नीचे में 1974 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 24.01 तथा नीचे में 23.78 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 61750 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 62075 रुपये, सोना (91.60 कैरेट) 56860 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। गुरुवार को सोना 61500 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 72000 रुपये, चांदी टंच 72100 रुपये, चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 73850 रुपये प्रति किलो बोली गई। गुरुवार को चांदी 71200 रुपये पर बंद हुई थी।

Related Articles

Back to top button