ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

पहली बार मैं घर चला रही हूं, खूबसूरत और प्यारा फेज है, मैं बेहद खुश हूं: कियारा आडवाणी

मुंबई । बॉलीवुड के न्यूली वेड कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा बटोरी थी। दोनों ने 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ फोर्ट में एक प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लिए। अब एक्ट्रेस ने शादी के बाद की अपनी जिंदगी और घर चलाने को लेकर बात की है। कियारा आडवाणी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि शादी के बाद अब वो अपना घर खुद चला रही हैं, जबकि पहले वो अपने पैरेंट्स के साथ रहती थीं। मीडिया से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा कि पहली बार मैं घर चला रही हूं। मैं अब तक अपने पैरेंट्स के साथ रहती थी, जहां मेरी मॉम सब कुछ करती थीं। मेरे मन में अब उनके लिए बहुत सम्मान और वैल्यू है। ये एक खूबसूरत और प्यारा फेज है। मैं बेहद खुश हूं।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा पहली बार फिल्म शेरशाह में साथ नजर आए थे और यहीं से उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को जाहिर नहीं किया। अब सिद्धार्थ के लाइफ पार्टनर बनने पर कियारा ने उन्हें एक आइडियल हसबैंड बताया। जुग-जुग जियो एक्ट्रेस ने कहा, सिद्धार्थ सभी को बराबर सम्मान देते हैं चाहे वो सीनियर हो, जूनियर हो या फिर उनके आसपास मौजूद कोई भी हो। उनके पास ये क्वालिटी है, जिसकी वजह से वो हर किसी को सम्मानित महसूस कराते हैं। वो अपने फैंस से भी बहुत प्यार करते हैं, उनके मन में हर किसी के लिए प्यार है। सिद्धार्थ के आइडियल पति होने की खूबियों के बारे में बताते हुए कियारा ने कहा कि वो कमाल के लाइफ पार्टनर हैं। वो मुझे आगे बढ़ने के लिए, कुछ नया करने के लिए प्रेरित करते हैं। वो एक एडवेंचर पसंद करने वाले साहसी इंसान हैं। उनके अंदर एक आग है, जिससे बच पाना मुश्किल है।

 

Related Articles

Back to top button