ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

यूपी में रामचरितमानस की प्रतियां जलाने के मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य सहित 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज।

लखनऊ में रामचरितमानस की प्रतियां जलाए जाने को लेकर यूपी पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य सहित 10 लोगों के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने के मामले में केस दर्ज किया है. लखनऊ पुलिस ने बताया कि स्वामी प्रसाद मौर्य सहित 10 नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपियों के नाम महेंद्र प्रताप यादव, देवेंद्र यादव, यशपाल सिंह लोधी, एसएस यादव, सुजीत, नरेश सिंह, सलीम और संतोष वर्मा हैं. गौरतलब है कि बीते रविवार को समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में अखिल भारतीय ओबीसी महासभा सड़कों पर उतर आया था. ओबीसी महासभा ने पीजीआई के वृंदावन योजना में रामचरितमानस की प्रतियां जलाकर इस विवाद को और हवा दे दी थी. ओबीसी महासभा के इस कदम को लेकर लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली थी. वीएचपी के प्रवक्ता विनोद बंसल ने ट्वीट कर लिखा था कि अखिलेश से मिलने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों द्वारा श्री रामचरितमानस को लखनऊ के वृंदावन योजना में जलाए जाने की खबर हृदय विदारक है. हमें विश्वास है कि यूपी पुलिस हिंदूद्रोहियों को सबक सिखाएगी. वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि धर्म की दुहाई देकर आदिवासियों, दलितों-पिछड़ों व महिलाओं को अपमानित किए जाने की साजिश का विरोध करता रहूंगा, जिस तरह कुत्तों के भौंकने से हाथी अपनी चाल नहीं बदलती, उसी प्रकार इनको सम्मान दिलाने तक मैं भी अपनी बात नहीं बदलूंगा. अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के पदाधिकारी देवेंद्र यादव ने कहा कि रामचरितमानस में जो भी आपत्तिजनक टिप्पणियां नारी सशक्तिकरण के खिलाफ, शूद्रों या फिर दलित समाज पर और ओबीसी के खिलाफ हैं, इन्हें रामचरितमानस से निकलावना चाहते हैं. तभी ये विरोध प्रदर्शन शांत होगा, नहीं तो ये प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा. वहीं रामचरितमानस जलाए जाने को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि हिंदू धर्म को कमजोर करने का काम कभी सफल नहीं होगा. रामचरितमानस जलाना दुखद है. रामचरितमानस पर यह पहली बार हमला नहीं हो रहा है. इससे पहले भी यह लोग इस तरह की हरकत कर चुके हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button