ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

मरने वाला नगरपालिका कर्मचारी; तहसीलदार समेत 8 घायल, पटाखे नष्ट करते समय हादसा

भिवानी: हरियाणा के भिवानी स्थित सिवानी नगर पालिका क्षेत्र में अवैध पटाखों को नष्ट करने के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। जिससे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक नगरपालिका कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तहसीलदार सहित करीब 8 लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घायलों को एंबुलेंस से प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं, SDM सुरेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।बता दें कि पिछले दिनों सिवानी प्रशासन ने अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में छापेमारी कर लाखों रुपए के पटाखे बरामद किए थे। इस दौरान एक महिला व एक बच्ची की मौत हो गई थी। पटाखा फैक्ट्री संचालक को पुुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जो अभी जेल में ही बंद हैं। जब्त पटाखों को नष्ट करने के लिए सिवानी प्रशासन बुधवार शाम अमले के साथ रूपाणा रोड स्थित उसी फैक्ट्री में पहुंचा था।घटना स्थल का जायजा लेते एसडीएम सुरेश कुमार।JCB से गड्‌ढा खोदकर डाले जा रहे थे पटाखेइस दौरान तहसीदार रमेश चंद्र सहित पुलिस बल, फायर ब्रिगेड की गाडियां मौजूद थीं। नगरपालिका के कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में पटाखे भरकर ले गए। JCB से गड्‌ढा खोदकर पटाखे डाले ही जा रहे थे कि अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भयंकर था कि मौके पर मौजूद दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के परखच्चे उड़ गए। साथ खड़ी तहसीलदार की गाड़ी, JCB, थाना प्रभारी की गाड़ी टूट गई।ब्लास्ट के बाद मलबा हटाती जेसीबी।1 किलोमीटर दायरे में बिखरे ट्रैक्टर के टुकड़ेहादसा इतना बड़ा था कि एक किलोमीटर के दायरे तक ट्रैक्टर के टुकड़े बिखर गए। इस दौरान एक नगरपालिका कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तहसीलदार सहित 8 लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद फायर बिग्रेड की गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया।पटाखों में ब्लास्ट से क्षतिग्रस्त गाड़ी।हादसे में घायल युवक को ले जाते पुलिस कर्मी व अन्य।

Related Articles

Back to top button