ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

ये देश है वीर जवानों की बजाई धुन, ASP निवेदिता ने गाया वंदेमातरम, दलपत सागर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

जगदलपुर: जवानों ने बैंड बजाया।छ्त्तीसगढ़ के जगदलपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर पुलिस ने दलपत सागर परिसर में कार्यक्रमों का आयोजन किया। यहां जवानों की बैंड पार्टी ने ये देश है वीर जवानों की धुन बजाई, तो वहीं ASP निवेदिता पॉल ने राष्ट्रगीत वंदेमातरम गाया। IG सुंदरराज पी ने जवानों का हौसला बढ़ाया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश भक्ति गीतों पर बच्चों ने रंगा-रंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।बस्तर के IG सुंदरराज पी ने कहा कि, हर साल 30 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस, और 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। इस दौरान देश की सेवा और सुरक्षा में जिन पुलिस जवानों ने अपना बलिदान दिया था, उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही पुलिस और जनता के बीच के संबंध को मजबूत करने के लिए अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।ASP ने गाया राष्ट्रगीत।IG ने कहा कि, साल 2000 में राज्य का गठन हुआ, तब से लेकर अब तक सबसे ज्यादा जवानों की शहादत बस्तर में हुई है। उन्होंने कहा कि, बस्तर में माओवादियों ने करीब 1700 से ज्यादा आम नागरिकों को माओवादियों ने मारा है। जिन्हें इस दिवस के दिन याद किया गया और श्रद्धांजलि दी गई है। हम बस्तर को एक अलग पहचान दिलाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि, पुलिस के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है।सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।यह कार्यक्रम भी होंगेपुलिस स्मृति और एकता दिवस के मौके पर जगदलपुर में विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इनमें वाद-विवाद प्रतियोगिता,चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके साथ ही बस्तर के सभी जिलों में एकता दौड़ का भी आयोजन किया गया है।

Related Articles

Back to top button