ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

रूम नंबर-215 में मिलीं लड़कियां, बोलीं-दिल्ली से घूमने आए थे, पर कहां नहीं बता पाईं

ग्वालियर: होटल से मिली लड़कियां पड़ाव थाने में खड़ी हुईं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।पुलिस को कई अपत्तिजनक चीजें मिली हैंग्वालियर के एक होटल में सेक्स रैकेट की खबर पर पुलिस ने रेड मारी है। होटल के रूम नंबर 215 में कुछ लड़कियां मिली हैं। वहां से आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं। पुलिस ने 6 लड़कियों के अलावा मयूर होटल के संचालक, उनके पुत्र व मैनेजर को पूछताछ के लिए थाने में बैठा लिया है। यह होटल पड़ाव थाने से कुछ 100 मीटर की दूरी पर है और यहां कई दिन से लड़कियों के आने जाने की हलचल पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।जब पुलिस ने लड़कियों से पूछताछ की तो उन्होंने खुद को दिल्ली से यहां घूमने आना बताया है। जब पूछा कि कहां घूमने आई हो तो नहीं बता सकीं। अब पुलिस लड़कियों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि हकीकत क्या है।होटल मयूर जहां से लड़कियां मिलीं, यह लड़कियां दिल्ली से आना बता रही हैंशहर की पड़ाव पुलिस को सूचना मिली थी कि थाने से कुछ 100 मीटर की दूरी पर स्थित होटल मयूर में कुछ दिन से नई उम्र की लड़कियों का आना जाना लगा हुआ है। आशंका है कि यहां देह व्यापार के लिए यह लड़कियों को बुलाया जाता है। यह दिल्ली की कॉल गर्ल हैं। जिनको शहर के लोगों के कहने पर होटल में बुलाया जाता है। इसके बाद सीएसपी विजय भदौरिया के मार्गदर्शन मंे पड़ाव पुलिस ने होटल के आसपास निगरानी बढ़ाई यहां कुछ लड़कियों के आने जाने का क्रम दिखा तो सोमवार शाम को पुलिस ने होटल मयूर पर छापामार कार्रवाई की है। यहां पुलिस को एक रूम में लड़कियां मिली हैं। करीब 6 लड़कियां मिली हैं जिनकी उम्र 21 से 26 साल के बीच की है। पुलिस लड़कियों को निगरानी में लेकर पड़ाव थाना पहुंची है। साथ ही पूछताछ की जा रही है।होटल के रजिस्टर में मिली संदिग्ध एन्ट्री- पुलिस ने लड़कियों को निगरानी में लेने के साथ ही होटल संचालक अशोक खंडेलवाल, उनके बेटे सौरभ खंडेलवाल व मैनेजर को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। होटल का रजिस्टर जब पुलिस ने देखा तो उसमें कई संदिग्ध एंट्री मिली हैं। जिसमंे पहले नाम लिखे गए और बाद में उन्हें काटा गया है। इनके आधार कार्ड या अन्य कोई फोटो आईडी नहीं मांगी गई है।जिससे इस मामले की संदिग्धता बढ़ गई है। फिलहाल सभी लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।लड़कियों ने बताया दिल्ली से आई हैं- पुलिस ने जब होटल से मिली लड़कियों को थाना लाकर पूछताछ की तो उन्होंने पहले तो कुछ भी बोलने से मना कर दिया, लेकिन जब उनको बताया कि वह नहीं बोलेंगी तो सेक्स रैकेट में मामला दर्ज कर दिया जाएगा। इसके बाद कुछ लड़कियों ने बताया कि वह दिल्ली से आई हैं। कोई ने खुद नर्सिंग छात्रा बताया तो किसी ने घूमने के लिए ग्वालियर आने की बात कही है। अभी पुलिस इनके घर और एड्रेस व परिजन के बारे मंे जानकारी जुटा रही है। साथ ही कन्फर्म कर रही है कि यह सेक्स रैकेट में लिप्त हैं या नहीं।पुलिस का कहनासीएसपी विजय भदौरिया ने बताया कि सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर मयूर होटल में छापामार कार्रवाई की है। होटल के कमरों में आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। वहां से 6 लड़कियां भी मिली हैं। साथ ही होटल संचालक पिता-पुत्र सहित मैनेजर को होटल लाकर पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button