मुख्य समाचार
मुरैना महेश्वरी परिवार द्वारा राधिका पैलेस मुरैना में कराई जा रही भागवत कथा ज्ञान गंगा के पंचम दिवस में पूज्य महाराज श्री द्वारा ब्रज की लीलाओं व गौ सेवा का महत्व बताया गया
*मुरैना महेश्वरी परिवार द्वारा राधिका पैलेस मुरैना में कराई जा रही भागवत कथा ज्ञान गंगा के मुरैना आज कथा में देश के गणमान्य न्यायाधीश गण व बरिष्ठ अधिवक्ता समाज सेवी उपस्थित रहे व कथा का श्रवण किया मुरैना आज की कथा को श्रवण करने हेतु मुख्य रूप से माननीय श्री जितेन्द्र कुमार महेश्वरी न्यायाधिपति सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली और श्री एम .पी. एस. रघुवंशी अतिरिक्त महाधिवक्ता म. प्र. शासन एवं श्री प्रेम सिंह भदौरिया सदस्य मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद, श्री जितेन्द्र शर्मा सदस्य मध्य-प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद और श्री दिलीप अवस्थी सचिव उच्च न्यायलय अभिभाषक संघ ग्वालियर, माननीय न्यायधीश जिला एवं सत्र न्यायधीश भारती जी एवं जिला न्यायालय के लगभग दो दर्जन से भी अधिक जजों ने श्री व्यास पीठ पर विराजमान कथा वाचक पूज्य श्री गोवर्धनेश जी से आशीर्वाद प्राप्त किया परब्रह्म श्री कृष्ण की लीलाओं को समझने के लिए बड़ी सावधानी की आवश्यकता है ,विभिन्न कार्य करने हेतु आप व्हु के साथ प्रकट होते हैं । आप के चतुर्थव्हु हैं प्रकरण के चार अध्याय हैं भारत की चारों दिशाओं में चार स्वरूप विराजमान है और मध्य में हमारे श्रीनाथजी विराजमान हैं आप भक्तों का क्लेश हरते हो इसलिए आप कृष्ण हैं जिसके बड़े दांत है वही असुर नहीं अभी तो जो प्रभु से विमुख है वह भी असर है जो ठाकुर जी की सेवा में सदा तत्पर है वह पुष्टि जीव है और पुष्ट जीव ठाकुर जी के अंगीकृत जीव हैं प्रभु ने जो 11 वर्ष 52 दिन श्री ठाकुर जी ने जो लीला करी ब्रज मंडल में वही पुष्टि लीला है इस शुभ अवसर पर आपने गौ सेवा एवं पर्यावरण पर सभी को सुंदर संदेश दिया के गौ सेवा हमारा परम कर्तव्य है गौ सेवा के लिए गौ सेवा के हित में प्रभु ने जन्म लिया हमें पर्यावरण का भी संरक्षण करना चाहिए आपने अपने मुखारविंद उसे प्रभु श्री कृष्ण की लीलाओं का बड़ा ही सजीव चित्रण किया जिसे श्रोताओं ने बड़े ही मंत्रमुग्ध होकर श्रवण किया वक्ता गो श्री दर्शन कुमार जी महाराज । (एडवोकेट दिनेश सिंह सिकरवार रिपोर्टिंग मुरैना)



