मुख्य समाचार
हैवानियत: राशन के लिए पति से रूपये मांगना पत्नि को पड़ा भारी पति ने हंसिये से किया पत्नी पर हमला हाथ की दो ऊंगली कटी
कैलारस, एक हैवान ने पति-पत्नी के रिश्ते को ही तार-तार कर दिया बच्चों के आटा दाल के लिए पति से पैसे मांगने के एवज में तीन बच्चों की मां को हसिया का प्रहार मिला जिससे उसकी दो अंगुलियां कट गईं। मामला तोरिका गांव का है। पीड़िता की शिकायत पर कैलारस ने आरोपी पति रवि शाक्य व ओमप्रकाश शाक्य के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर की रहने वाली सरिता शाक्य की शादी तोरिका गांव के रहने वाले रवि शाक्य से हुई है। दोनों के बीच तीन बच्चे आर्यन 9 साल, रितिक 6 साल व देव 3 साल बीते 3 साल से अपनी मां के साथ पिता के घर में ही अलग रह रहे हैं। क्योंकि पति रवि शाक्य व सास मीरा ने सरिता पर चोरी व लड़ाई करने का इल्जाम लगाकर उसे घर में अलग रहने को मजबूर कर दिया। रविवार को रवि शाक्य जयपुर में काम करके अपने घर तोरिका वापस लौटा तो पत्नी सरिता ने कहा कि उसके पास बच्चों को भोजन कराने के लिए दाल आटा व तेल नहीं है। इसलिए कुछ पैसे दे दो तो वह बाजार से सामान मंगवा लेगी। इस पर रवि ने पत्नी सरिता से कहा कि मेरे पास पैसे नहीं है। पति की यह बात सुनकर सरिता ने फिर से सवाल किया कि तो क्या बच्चों को भूखा मार दूं। यह बात सुनकर रवि का पारा चढ़ गया और बोला कि बच्चों को कैसे मार देगी... मैं तुझे ही क्यों न मार दूं। ऐसा कहते हुए रविवार दोपहर 12.30 बजे रवि ने सरिता को पीटा और उसके सिर पर हसिया से प्रहार किया। सिर फटने से बचाने के लिए महिला ने हसिया को बाएं हाथ से रोका तो हसिया की धार से उसकी दो अंगुलियां कट गईं

पति

